Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 18, 2026

विदिशा पुलिस की सशक्त विवेचना रंग लाई : जमीनी विवाद में हत्या के चारों आरोपी आजीवन कारावास से दंडित, 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड


दिनांक : 18 फरवरी 2026

जिला : विदिशा


विदिशा पुलिस की सशक्त विवेचना रंग लाई : जमीनी विवाद में हत्या के चारों आरोपी आजीवन कारावास से दंडित, 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड



थाना नटेरन अंतर्गत ग्राम जोगी-किरौंदा में वर्ष 2024 में हुए जमीनी विवाद से जुड़े हत्या प्रकरण में माननीय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री हरिप्रसाद वंशकार की अदालत द्वारा चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।


प्रकरण की पृष्ठभूमि:

दिनांक 17 अगस्त 2024 की रात्रि लगभग 11:45 बजे जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा भूपेंद्र दांगी (28) निवासी ग्राम जोगी-किरौंदा के साथ लाठी, डंडों एवं लोहे की रॉड से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नटेरन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।


आरोपियों के नाम:

न्यायालय द्वारा जिन चार आरोपियों को दोषसिद्ध किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं—

बलराम दांगी (41 वर्ष)

घनश्याम दांगी (37 वर्ष)

रविंद्र दांगी (29 वर्ष)

राजेंद्र दांगी (28 वर्ष)

सभी निवासी ग्राम जोगी-किरौंदा, थाना नटेरन, जिला विदिशा।


पुलिस की अहम भूमिका:

प्रकरण में तत्कालीन थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे एवं लोहे की रॉड जप्त की गई। वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का संकलन कर सुदृढ़ विवेचना उपरांत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित किया गया। न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा सशक्त पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया।


विदिशा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं मजबूत विवेचना के माध्यम से न्याय सुनिश्चित किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad