ग्राम हथबन्द चौक पर चल रहा है शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन
7 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आचार्य चंद्र गोस्वामी जी कर रहे हैं कथा वाचन
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हथबन्द चौक पर इन दिनों धार्मिक वातावरण बना हुआ है। यहाँ गौरी गौरा समिति के तत्वावधान में तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन चल रहा है।
यह पावन कथा 7 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित हो रही है, जिसमें परम पूज्य आचार्य श्री चंद्र गोस्वामी जी (लावर वाले) अपने ओजस्वी वाणी से शिव महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा श्रवण के लिए ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुँच रहे हैं।
कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, सृष्टि की रचना, भक्त और भगवान के संबंध, धर्म एवं मानव जीवन के कल्याण से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। आचार्य श्री की सरल एवं प्रभावशाली शैली से श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं।
आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं। साथ ही शांति, स्वच्छता एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामवासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
गौरी गौरा समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शिव महापुराण कथा का श्रवण करें एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.