83 किलो 800 ग्राम गांजा परिवहन मामले में फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार
सारंगढ़ बिलाईगढ़।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरिया पुलिस ने 83 किलो 800 ग्राम गांजा परिवहन मामले में फरार चल रहे आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अनिल दास (25 वर्ष), पिता स्व. दिवाकर दास, निवासी कर्रा थाना दरिमा, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़) है।
पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री व परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा एंड-टू-एंड विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को मारुति आर्टिगा कार क्रमांक CG 15 CV 1742 में उड़ीसा से गांजा परिवहन की सूचना पर पुलिस ने भटली चौक सरिया में घेराबंदी की थी। घने कोहरे का फायदा उठाकर कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वाहन की तलाशी लेने पर 80 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
घटना के बाद से फरार चल रहे सह-आरोपी अनिल दास को पुलिस ने अंबिकापुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घेराबंदी के दौरान वाहन छोड़कर भागने एवं घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.