सारंगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ़।
अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरणों में सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पहले प्रकरण (अपराध क्रमांक 75/2026) में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मुखबिर की सूचना पर घोटला बड़े में रेड कार्रवाई कर आरोपी डलेश्वर महंत (25 वर्ष) के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1800 रुपये है, जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरे प्रकरण (अपराध क्रमांक 76/2026) में ग्राम जिल्दी में घेराबंदी कर परदेशी निराला (50 वर्ष) को 6 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1200 रुपये) के साथ पकड़ा गया। शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक सहित प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, अर्जुन पटेल तथा आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, योगेश कुर्रे, ज्वाला बंजारे एवं सुरेंद्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.