Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 24, 2026

लाखों की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार , एक फरार

 लाखों की ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार , एक फरार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। 

                                    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 22 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर , तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक कर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव क्रिकेट मैच चल रहा था तथा मोबाइल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मौके पर उपस्थित दो व्यक्तियों से पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम सोहेल अहमद खान उर्फ मामू एवं संतोष कुमार गोंड़ बताया। आरोपीगणों द्वारा क्रिकेट मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगाकर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया। फरार आरोपी का नाम शाहिल उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग होना बताया गया है , जिसकी तलाश जारी है। आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के सउनि मोहन लाल साहू , प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर , महिला आरक्षक लता रजक तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा , आरक्षक क्रांति शर्मा , आरक्षक बालमुकुंद साहू एवं नासिर बक्श की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


सोहेल अहमद खान उर्फ मामू उम्र 35 वर्ष निवासी - असरफ नगर तकियापारा दुर्ग और संतोष कुमार गोंड़ उम्र 38 वर्ष निवासी - रूआबांधा कुदरापारा वार्ड नं. 04 भिलाई , थाना - भिलाई नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री -


एक नग लैपटॉप , एक नग एलईडी टीवी , 04 नग मोबाइल फोन , एक नग डीवीआर , 04 नग मोबाइल चार्जर , जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई राउटर , नगदी रकम 5,000 रुपये , एक रजिस्टर (अंकों में रुपये का लेखा-जोखा दर्ज) एवं एक डॉट पेन

कुल जुमला कीमती लगभग 2,70,500 रुपये।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों में संलिप्त ना हों तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad