Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 18, 2026

अवैध गांजा की खरीदी बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 अवैध गांजा की खरीदी बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध गांजा की खरीदी-बिक्री करते एक महिला सहित तीन आरोपियों को थाना खुर्सीपार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि आज थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान आईटीआई ग्राउंड , खुर्सीपार के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेहियों को पकड़कर विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , एक स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई , जिसमें उसके द्वारा अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना खुर्सीपार पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार प्रभारी सहित एसीसीयू टीम के अधिकारी/कर्मचारियों एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


अमन सेंडे उम्र 26 वर्ष निवासी - बुद्ध विहार कैंप -01 , थाना - छावनी , प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी - बुद्ध विहार कैंप -01, थाना - छावनी और एन. पूजा, उम्र 28 वर्ष निवासी 18 नंबर रोड , कैंप -01 , थाना - वैशाली नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 


जप्त सामाग्री - 


07 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा , एक स्कूटी और  02 नग मोबाइल फोन (कुल अनुमानित मूल्य 3,75,000 रूपये)।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad