जमीन बिक्री के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - जमीन बिक्री के नाम पर तेरह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी गिरफ्तार को थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2024 में आरोपी द्वारा ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपना बताते हुये विक्रय करने का सौदा किया गया। आरोपी द्वारा किश्तों में कुल 13,00,000 रुपये प्राप्त कर भूमि की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया , किन्तु बाद में भूमि अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत होना पाया गया। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी कर राशि का निजी उपयोग किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी जगजीत को थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी की टीम द्वारा त्वरित विवेचना कर साक्ष्य संकलन किया गया , जिसमें विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण -
जगजीत उर्फ करण सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी - मंडल टाउन नेहरू नगर , थाना - सुपेला , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामाग्री -
पंजाब नेशनल बैंक के 05 नग हस्ताक्षरित चेक और भूमि विक्रय संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि क्रय-विक्रय करते समय दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध आर्थिक लेन देन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.