बोकारो के युवा खोरठा लेखक गौतम कुमार महतो को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान
बोकारो , 24 फ़रवरी।
नेपाल के साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा बोकारो के युवा खोरठा लेखक एवं कवि गौतम कुमार महतो को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान किया गया ।
लेखक को मातृभाषा के प्रति योगदान को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर यह सम्मान दिया गया है ।
उनकी एक खोरठा पुस्तक नइजगा प्रकाशित हो चुकी है और अनेकों पत्रिकाओं में कहानी , कविता ,लेख प्रकाशित होती रहती हैं ।
संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरी मायालु और चयन समिति प्रमुख मंजू खरे दतिया दोनों ने संयुक्त रूप से लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।
इस समारोह में भारत, नेपाल सहित पांच अन्य देशों के 1000 लेखकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । समारोह का उद्देश्य भारत नेपाल के बीच मैत्री संबंध को बनाए रखना तथा नवोदित लेखको को प्रेरित करना था ।
महतो जी को मिली सम्मान से पुरे साहित्य जगत में खुशी का माहौल है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.