Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 23, 2026

महिला पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतारा। सुखानाला आम बगीचा अछोली में अज्ञात महिला की मिली लाश।

 महिला पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतारा।



सुखानाला आम बगीचा अछोली में अज्ञात महिला की मिली लाश।


डोंगरगढ़ राजनांदगांव - अछोली के सुखानाला समीप आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी मिलते ही नगर सहित आसपास ग्रामीण इकठ्ठे हो पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जाता है कि शनिवार रविवार की दरमियानी रात्रि के बाद प्रातः 7 बजे आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश देखी गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि अज्ञात महिला लगभग 39 साल की होगी व महिला मटमैला सफेद चेक साड़ी व हाथ में हरे रंग का चुड़ी व स्लेटी कलर का सेंडल था जिसके दाहिने सिर पर पत्थर मार कर चोट पहुंचाया गया है जिसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे है की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, थाना प्रभारी संतोष जायसवाल सहित डॉगस्कॉट, फॉरेंसिंक टीम दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। 


महिला की हत्या की आशंका।


महिला के शव को देखकर प्रतीत होता है कि अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के सर पर भारी पत्थर से वार कर सिर कुचल दिया गया जिससे मौत हुई होगी।

वहीं लाश से दो मीटर की दूरी पर भारी पत्थर पड़ा था जिसमें खून के निशान स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। पूरे मामले में पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव का पंचनामा कार्यवाही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad