Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 23, 2026

छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा जी को भाजपा के जिला संयोजक बनाये गये

 गोवर्धन सिन्हा (जिला कलार समाज मीडिया प्रभारी राजनांदगांव)


छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा जी को भाजपा के जिला संयोजक बनाये गये



(राजनांदगांव)-छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनांदगांव जिला संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से कलार समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। यह नियुक्ति न केवल दीपक सिन्हा जी के सामाजिक योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे कलार समाज के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

शासकीय शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात दीपक सिन्हा जी ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा है और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जिला संयोजक जैसे अहम पद पर नियुक्त कर उनके अनुभव, ईमानदारी एवं सामाजिक समर्पण पर भरोसा जताया है। कलार समाज के बीच वे एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने समाज को संगठित करने एवं आगे बढ़ाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव जिले से कलार समाज को और अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। यदि परिस्थितियाँ अनुकूल रहीं, तो आगामी चुनावों में कलार समाज से किसी योग्य व्यक्ति को विधायक पद के लिए अवसर दिए जाने की संभावनाएँ भी प्रबल होती नजर आ रही हैं।

दीपक सिन्हा जी की यह नियुक्ति सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और समाज को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad