Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 28, 2026

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिये सरकार प्रतिबद्ध - सीएम साय

 किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिये सरकार प्रतिबद्ध - सीएम साय



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में  प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 01 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल है , जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई।मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुये 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुये 07 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य अतिथियों का खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान , छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनायें , इसलिये होली के पूर्व यह राशि प्रदान की जा रही है। सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की चिंता करते हुये उनके लिये प्रगतिशील योजनायें लाई गई हैं। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई और किसानों के खातों में राशि भी समय पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है और आज लाखों किसान किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत देने की व्यवस्था की गई है , जो अन्यत्र कहीं नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी , सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिये हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा सहकारिता को लाभकारी बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपये सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में कृषि के लिये 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले , इसके लिये सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं। निश्चित रूप से मार्च 2026 तक  प्रधानमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है और खनिजों का समुचित दोहन कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनायें है। राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिये एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध क्रांति आने वाली है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने के लिये पूरी तत्परता से कार्य किया है और विगत दो वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। राज्य में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किये गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है तथा प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिये ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया। सीएम साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणायें भी कीं। उन्होंने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने , मंगला में माध्यमिक शाला को हाईस्कूल में उन्नयन तथा रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिये 50 लाख रुपये तथा पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिये 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के किसान हितग्राहियों से संवाद किया। जगदलपुर की महिला हितग्राही बसंती कश्यप ने बताया कि उनके खाते में 36 हजार रुपये की राशि आई है , जिससे वे होली का त्योहार अच्छे से मनायेंगे। कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा हितग्राही सुखन साय ने बताया कि उन्होंने 73 क्विंटल धान बेचा था और 53 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि  को वे घर बनाने में खर्च करेंगे। जांजगीर जिले के किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उन्हें 01 लाख 41 हजार रुपये अंतर की राशि मिली है , जिसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विधायक   अमर अग्रवाल , सुशांत शुक्ला , क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय , जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष रजनीश सिंह , महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि , कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शाहला निगार , संचालक कृषि राहुल देव , कमिश्नर सुनील जैन , आईजी रामगोपाल गर्ग , कलेक्टर संजय अग्रवाल‌ , एसएसपी रजनेश सिंह , कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad