Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय मातृ‌भाषा दिवस पर पं अंजू पाण्डेय अश्रु को मिला मातृभाषा रत्न मानाद उपाधि सम्मान क्षेत्र का नाम किया रौशन

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा 



अंतरराष्ट्रीय मातृ‌भाषा दिवस पर पं अंजू पाण्डेय अश्रु को   मिला मातृभाषा रत्न मानाद उपाधि सम्मान क्षेत्र का नाम किया रौशन




_

खरोरा 

विश्व अंतर्राष्ट्रीयहिंदी दिवस पर  खरोरा रायपुर की लोकप्रिय कवयित्री तथा समाज सेविकापं अंजू पाण्डेय अश्रु  को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा  पं अंजू को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अंचल कवयित्री,  शिक्षिका, समाजसेवी पं अंजू जी को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  उनकी अभी तक कई एकल साझा  कृतियां प्रकाशित हुई तथा अनेक राज्यों में काव्यपाठ लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय काव्य लेखन चैलेंज प्रतियोगिता भी जीत चुकी है, अभी वे मातृभाषा, अवधी भाषा के संवर्धन के साथ रामायण के विभिन्न प्रसंगों काव्य लेखन कर रही है ।कई साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध पं अंजू  को दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।  उन्हें मातृभाषा रत्न सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज  हमारी संस्था के द्वारा खरोरा छत्तीसगढ़  की लोकप्रिय, शिक्षिका एवं कवयित्री पं अंजू पाण्डेय का  मातृभाषा रत्न अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि अश्रु एक कुशल लेखिका है इनकीज्वलंत  विषयों लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी पं   जैसी प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। पं अंजू के सम्मान की खबर पाकर उनके परिजनों तथा मित्रों ने बधाई  और शुभकामनाएं दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad