खैरागढ़।
केसीजी जिले के साहित्यकारों का सम्मान किया गया
जिनमें से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर पीसी लाल यादव गंडई,राजकुमार मसखरे भदेरा,लच्छू राम यादव गंडई,कमलेश कुमार शर्मा बाबू जी कटंगी,तुलेश्वर कुमार सेन नशामुक्ति वाले छुईखदान, सीया राम साहू छुई खदान,खैरागढ़ से दूज राम साहू,महादीप जंघेल शामिल रहे
रायपुर के वृंदावन हॉल में गुंजीस छत्तीसगढ़ी साहित्य के सुर
राज्य स्तरीय साहित्य सम्मेलन व पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह संपन्न
खैरागढ़ छुईखदान गंडई_छत्तीसगढ़ी बोली भाखा के संरक्षण व संवर्धन करे के संकल्प संग हमर गंवई गाँव साहित्य अउ कला मंच छत्तीसगढ़ के तत्वधान में 22 फरवरी 2026 रविवार को वृन्दावन हॉल रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय साहित्य सम्मेलन पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह सुबह 10 से शाम 05 बजे तक दो सत्र में आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के कोने _कोने से साहित्य प्रेमी, कवि, लेखक, कहानीकार विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के संपादक और संरक्षक मंडल शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी व सरस्वती माता की तैल चित्र पर पूजन अर्चन से हुआ *मुख्य अतिथि* के रूप में पधारे राज भाषा आयोग छत्तीसगढ़ के सचिव आदरणीया श्रीमती अभिलाषा बेहार,*अध्यक्षता* वरिष्ठ साहित्यकार और भाषा विद आदरणीय डॉक्टर चितरंजन कर जी, *विशिष्ट अतिथि /संरक्षक मंडल* के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्री डॉ पी सी लाल यादव गंडई,वरिष्ठ साहित्यकार सम्माननीय श्री रामेश्वर शर्मा रायपुर,श्री अरुण कुमार निगम छ्न्द गुरु वरिष्ठ साहित्यकार दुर्ग,श्री दुर्गा प्रसाद पारकर वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई,श्री सुशील भोले वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर, *संपादक मंडल* के सदस्य श्री चोवा राम वर्मा बादल हथबंद,श्री मनीराम साहू मितान सिमगा,श्री कन्हैया साहू अमित भाटापारा,श्री जितेंद्र साहू खैरझिटिया कोरबा,श्री दीपक निषाद बेमेतरा,श्री कमलेश कुमार वर्मा बेमेतरा ,*प्रमुख सलाहकार* श्री मिनेश साहू गंडई,श्री ईश्वर साहू बंधी बेमेतरा एवं संस्थापक संयोजक श्री राजकुमार निषाद राज की उपस्थिति में प्रदेश भर आए साहित्य प्रेमियों ने सुमधुर स्वर में राज्य गीत गाए ।
*पुस्तक विमोचन* _महतारी भाखा साझा संग्रह,*मासिक पत्रिका*- हमर गंवई गाँव,*साप्ताहिक पत्रिका* _महतारी भाखा के विमोचन किया गया और रचनाकारों को महतारी भाखा सम्मान,संरक्षक सियान सम्मान,संपादक सदस्य समान और सलाहकार सम्मान से सम्मानित करते स्मृति चिन्ह पेन,श्रीफल और अंग वस्त्र भेंट किया गया। विमोचन और सम्मान समारोह पश्चात समीक्षा करते हुए अतिथियों ने कहा कि हमारी कलम किसी की प्रशंसा में न चले बल्कि समाज की वर्तमान स्थिति की समस्या,समाधान, चुनौती, संभावनाओं पर अपने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि अभिलाषा बेहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी बोली भाखा के विकास बर आप सब के कार्य सराहनीय है और इनके विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग आप सब के सहयोग ले काम भी कर रहा है हम सब मिलके काम करेंगे तभी सफलता भी मिलेगी,अध्यक्ष डॉक्टर चितरंजन कर बोले कि माटी, संस्कृति, संस्कार, लोक परंपरा ले जुड़ के काम करेंगे तभी सफलता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि मन भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताए कि माटी के महक,सांस्कृतिक जीवन,लोक परंपरा संस्कार,सांस्कृतिक ऋषि परंपरा, कृषि परम्परा,आरण्यक परंपरा के बारे बताया,कविता कुछ न कहकर सब कुछ कह देता है,किसी की आलोचना न करें किसी पर सीधा व्यंग्य न करे बल्कि अपनी कविता से समाज को नई दिशा देने का प्रयास करे आप अपने विचार से ही क्रांति और शांति ला सकते हैं,आपकी कविता में लय,शब्द,मात्रा और संगीत होना चाहिए,आलेख रचना द्वारा समाज को दर्पण दिखाने का प्रयास करना चाहिए।उपस्थित सभी कलमकारों को अपनी अपनी प्रतिनिधि रचना सुनाने के लिए कहा गया उसके बाद महतारी भाखा सम्मान पाती और एक एक पेन भेंट किया गया।इसी क्रम में सलोनी घुमका के उभरते कलमकार तुलेश्वर कुमार सेन प्रधान पाठक पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ का सम्मान किया गया जो कि अपने शिक्षकीय कार्यों के साथ समाज में व्याप्त दहेज प्रथा,नशा समाग्री वितरण,बलि प्रथा, पर्दा प्रथा,अंध विश्वासो,आडंबरों,कुरीतियों के खिलाफ कलम चला रहे हैं उनको भी कविता पाठ के बाद सम्मान पाती और एक भेंट कर सम्मानित किया गया इससे पूर्व भी उन्हें ब्लाक,जिला और राज्य ,देश स्तर पर शिक्षा ,साहित्य,नशा मुक्ति अभियान के लिए अनेकों सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है एक दिव्यांग कर्मचारियों होकर भी अपने आपको समाज के लिए समर्पित कर दिए हैं।उनके इस सम्मान के लिए मित्र/ परिवार/ समाज/ रिश्तेदार ने बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किए हैं।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्थापक/संयोजक राजकुमार निषाद ने किया ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.