Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 23, 2026

प्रतिभाओं को मिला अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान

 प्रतिभाओं को मिला अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान 




काठमांडू 21 फरवरी। 

नेपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस विभिन्न प्रतिबद्धता और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। आज नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा देश विदेश के हजार कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भव्यता के साथ मनाया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, बुद्ध सर्किट तथा रामायण सर्किट के प्रचार प्रसार, मिथिला एवं अवध संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन तथा प्रवर्द्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण, नेपाली तथा हिंदी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश की भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। भाषा, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सभी को सम्मानित किया गया है। 2482 सहभागियों में से 583 महिला तथा 417 पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है। 17 वर्ष के बाल कवि से लेकर 86 वर्षीय वयोवृद्ध रचनाकार की सहभागिता रही थी। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में नेपाल, भारत, अमेरिका, मॉरीशस, तंजानिया एवं चीन के कवि, लेखक साहित्यकार और शिक्षकों की सहभागिता रही है। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सम्मानित सभी प्रतिभाओं को शुभ कामना देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - भाषाएं राष्ट्र की अमूल्य सम्पदा है, सभी भाषाओं को बोलकर, लिखकर ही उनका संरक्षण और संवर्द्धन किया जा सकता है। सभी को अपनी मातृभाषा बोलने और लिखने में हीनता का बोध नहीं करना चाहिए। आज हजार प्रतिभाओं को सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई। निःशुल्क ऑनलाइन कार्यक्रम मार्फत सभी को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल नेपाल में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में एक सफल संस्था बन चुकी है। आज सम्मानित सभी प्रतिभाओं का विस्तृत परिचय डायरेक्ट्री के रूप में प्रकाशन किया जाएगा।


 इसी क्रम में पुणे महाराष्ट्र से प्रसिद्ध शिक्षक ,कहानीकार, शिक्षाविद् और साहित्यकार डॉ भोला दत्त जोशी मातृभाषा रत्न मानद सम्मान से उनके चालीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित होने और अथक मेहनत से साहित्य सेवा हेतु समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य है कि डॉ जोशी गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, परमवीर सृजन सम्मान, केवीएस राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार,उत्तर प्रदेश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रिटिश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड आदि सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad