खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात — वर्षों का सपना होगा साकार, जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताया आभार
छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जनों के लिए एक अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव के निरंतर प्रयास, जनभावनाओं के प्रति समर्पण और विकास के संकल्प का परिणाम है
कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को छत्तीसगढ़ शासन के बजट में शामिल किया गया है। यह केवल सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, विश्वास और भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह व जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव व राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय व जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के प्रति जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा, नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष अजय पटेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी, जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल भुआर्य, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी, जनपद पंचायत छुरिया उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, नगर पंचायत छुरिया उपाध्यक्ष भूषण नेताम,भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, भाजपा मंडल छुरिया अध्यक्ष कांन्ता साहू, भाजपा मंडल कुमर्दा अध्यक्ष श्री हिरदेराम देवांगन सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की संवेदनशील सोच और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही आज क्षेत्रवासियों को यह सौगात मिल सकी है।
बजट में शामिल प्रमुख सड़कें —
▪ ग्राम दाऊटोला से दैहान, जोशीमली, पठानढोगरी होते हुए गिरिहाभेड़ी तक लगभग 25 किलोमीटर सड़क निर्माण।
▪ बूचाटोला–सीताकसा मार्ग (5.20 किलोमीटर) का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण।
▪ कुमरदा–गैंदाटोला–कल्लूबंजारी मार्ग का निर्माण एवं उन्नयन कार्य।
▪ अरसीटोला से गैदाटोला लगभग 16 किलोमीटर
▪ खुज्जी पागरीकला-मरकाकसा लम्बाई 23 किलोमीटर
▪ गुदरदेही, उमरवाही,गोलरवाही,मटिया,करमरी मार्ग 26.50किलोमीटर
▪ महाराजपुर से बरेठटोला मार्ग 11.60 किलोमीटर
▪ सोमाझिटिया ,बादराटोला, बेलरगोदी,सीताकसा मार्ग 21.20 किलोमीटर
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़क केवल मिट्टी और डामर का रास्ता नहीं होती, बल्कि यह गांवों के सपनों, बच्चों के भविष्य, किसानों की मेहनत और माताओं-बहनों की सुविधाओं से जुड़ी जीवनरेखा होती है। इन सड़कों के निर्माण से जहां किसानों को बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों को शिक्षा, मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनता के विश्वास को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हुए वे हर गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि जल्द इसके प्रशानिक स्वीकृति कराने का प्रयास करेंगे।यह केवल विकास कार्य नहीं बल्कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, जो आने वाले समय में विकास व प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.