सिंघनपुर में आयोजित श्री राम कथा, भोग,भंडारा कार्यक्रम में : अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में आयोजित श्री राम कथा, भोग भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया
तुषार साहू ने कहा विश्व की सर्वप्रथम रामायण
सनातन धर्म के धार्मिक लेखक तुलसीदास जी के अनुसार सर्वप्रथम श्री राम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनायी थी। जहाँ पर भगवान शंकर पार्वती जी को भगवान श्री राम की कथा सुना रहे थे वहाँ कागा (कौवा) का एक घोंसला था और उसके भीतर बैठा कागा भी उस कथा को सुन रहा था। कथा पूरी होने के पहले ही माता पार्वती को नींद आ गई पर उस पक्षी ने पूरी कथा सुन ली। उसी पक्षी का पुनर्जन्म काकभुशुण्डि के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि जी ने यह कथा गरुड़ जी को सुनाई। भगवान श्री शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह पवित्र कथा अध्यात्म रामायण के नाम से प्रख्यात है। अध्यात्म रामायण को ही विश्व का सर्वप्रथम रामायण माना जाता है। साथ में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य रामेश्वर साहू ग्रामीण अध्यक्ष हिरालाल साहू निषाद समाज के अध्यक्ष ललित निषाद, सुरेश, दिनेश, कार्तिक,राधेश्याम, रामलाल,सुखलाल, अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.