भाजयुमो नेता राजू दास मानिकपुरी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा ।रतनपुर मंडल अध्यक्ष ..मेहनत, निष्ठा और जमीनी सक्रियता का मिला सम्मान, युवाओं में उत्साह..
बिलासपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा नेता राजू दास मानिकपुरी को भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण रतनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति उनकी निरंतर सक्रियता, अनुशासित कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है।
राजू दास मानिकपुरी इससे पूर्व भाजयुमो में मंडल उपाध्यक्ष जिला आईटी सेल सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। भाजयुमो रतनपुर मंडल उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसके चलते संगठन ने उनके कद को बढ़ाते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
दिलीप सोनवानी
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया
जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर
मो,न, 9340810592



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.