छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मनाया रजत जंयंती।
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी साल्हेवारा सब स्टेशन में 25 वर्ष पुर्ण होने पर धूमधाम से रजत जंयती मनाया गया।
विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ अभियंता उपासना मौर्य साल्हेवारा ने बतायी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण हुये 25 वर्ष पुर्ण हो गये हैं।जिसे हमारे विद्युत वितरण कंपनी शानदार 25 वर्ष पुर्ण होने की खुशी में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति में रजत जंयती मनाने का यह पहला अवसर रहा है।
वहीं हरि प्रसाद जंघेल कनिष्ठ अभियंता गंडई ने अपने उद्बबोधन में कहा रजत जंयती समारोह में उपस्थित उपभोक्ताओं को सूर्य सोलर योजना सब्सिडी की जानकारी कस्टमरों को दिया।
सुर्य सोलर मुफ्त बिजली योजना के वेंडर ने योजना की डिटेल जानकारी देते हुए बताया 1 किलो वाट सोलर सिस्टम के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हजार एवं राज्य सरकार द्वारा 15 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।वही 2 किलो वाट के लिए 60 हजार केश केंद्र सरकार 30हजार राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी 3 किलो वाट के लिए 78 हजार केंद्र सरकार एवं 30 हजार राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।बाकी मार्जिन मनी ग्रामीण बैंक से लोन लेकर 10वर्षो में आसान किस्त के माध्यम से पटाया जा सकता है।
पहले नगद राशि देकर वेंडर से पूरा सिस्टम लगवाये मुफ्त सूर्य योजना लग जाने के बाद सब्सिडी सीधा कस्टमर के खाते में भेज दिया जायेगा।
बाकी बैंक लोन 6 प्रतिशत ब्याज दरों पर बैंक में पटा सकतें हैं।जिससे बार बार बिजली आफिस का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।
मुख्य अतिथि रहे निजाम सिंह मंडावी ने वनांचल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निरंतर जारी रखने विद्युत विहिन ग्रामों में जल्द सर्वे कर सभी जगह बिजली पहुंचाने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निजाम सिंह मंडावी विशिष्ट अतिथि चन्द्रभूषण यदु,दशरथ पटेल सरपंच साल्हेवारा,ललित सोनी साल्हेवारा सोसायटी अध्यक्ष,जनपद सदस्य मन्नु मरकाम , कमलेश जंघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पवार सिंह,सतीश वर्मा, मोहित रजक,उपासना मौर्य कनिष्ठ अभियंता साल्हेवारा हरिराम जंघेल कनिष्ठ अभियंता गंडई अनिल साहू कार्यालय सहायक कुलेश्वर साहु लाइनमैन की उपस्थिति में रजत जंयती समारोह संपन्न हुआ।
साथ ही बी पी एल श्रेणी के नियमित बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं एवं घरेलू बिजली के उपभोक्ताओं कृषि पंप कनेक्शन धारकों को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.