रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी
गंडई जिला kcg
पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खसरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी मध्यम शाला गंडई में बैकलेस डे एक्टिविटी एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया l
गंडई पंडरिया :– शाला के प्राचार्य श्री पवन कुमार ददरया के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन सफल रूप से किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl इस आयोजन में विद्यार्थियों ने मिट्टी से, बांस शिल्प से विभिन्न कलाकृतियां बनानी सीखी l बेगलेस डे की गतिविधियों में विद्यार्थियों ने फायरलेस कूकिंग के तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जिसमें ओरियो चॉकलेट, भेल, मलाई क्रीम केक इत्यादि बनाये गए । संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के द्वारा बनाये सारे व्यंजनों का स्वाद चखा एवम् बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उनकी प्रशंसा भी की। रेज़िन् आर्ट की सहायता से दीवार घड़ी का निर्माण किया गया । दीवार पर रंगों का उपयोग करके सुंदर से चित्र का चित्रण किया गया l मिट्टी से बने पेपर वेट, पेन स्टैंड,FLN में सहायक विभिन्न प्रकार की आकृतियों का भी निर्माण किया गया । खराब पड़ी वस्तुओं जैसे कि प्लास्टिक के बोतल, कांच के बोतल, थर्माकोल, आईशक्रीम स्टिक इत्यादि का उपयोग कर घर पे सजावट के समान का निर्माण किया । साथ ही न्यूजपेपर, गुब्बारों,नटों के द्वारा विज्ञान के विभिन्न सिध्दांतों को सुश्री नंदनी जांगड़े (व्याख्याता) ने बच्चों को खेल- खेल में समझाया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को अपना शुभ आशीष प्रदान करते हुए, सभी बच्चों को आगे भी इसी तरह से शाला की गतिविधियों में अपना शत् प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रेरित किया । साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए भी प्रेरित किया एवं जिन बच्चों के अंक किसी कारण वश उनकी आशा अनुरूप नहीं आने पर उन्हें हताश ना होते हुए पूरी लगन से दुबारा प्रयास करने की भी सीख दी । इस बैगलेस डे एक्विटी एवं कौशल विकास कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्राचार्य महोदय ने बधाई भी दीl कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री एम. एस. ठाकुर, सुश्री स्नेह एक्का, सुश्री नंदिनी जांगड़े, सुश्री सुरभी उइके, सुश्री सौम्या शर्मा,सुश्री रीमा देवांगन, श्री मुकेश यादव प्रधान पाठक, श्री दुर्गेश सेन, श्री यश जंघेल, श्री देवचरण,श्री कोमल सिंह,श्री रोहन,श्री रवीश भारती,हेमंत कुमार, श्रीमती ममता सोनी, सुश्री दिव्या श्रीवास्तव , श्री निरंजन लाल चंद्रवंशी, श्री अजय खलखो , एवम श्री रूपेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.