R. S. योद्धा क्लब सरारीडीह के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा = विकासखंड तिल्दा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरारीडीह के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 8वीं के छात्र सागर धीवर , पिता कमल नारायण धीवर का चयन 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित की जा रही है। सागर धीवर छत्तीसगढ़ टीम के सदस्य के रूप में प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु हरियाणा रवाना हो चुके हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक चित्रसेन वर्मा, BEO आर. पी. दास, सरपंच नरसिंह वर्मा, उपसरपंच चंद्रप्रकाश साहू, खो-खो कोच आकाश वर्मा, सहायक कोच यश देवांगन, अध्यक्ष दीपक धीवर, सचिव दिलेश्वर निर्मलकर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने छात्र को आशीर्वाद देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कोच आकाश वर्मा एवं यश देवांगन द्वारा बच्चों को प्रतिदिन सुबह-शाम खो-खो का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है । जिसका सकारात्मक परिणाम इस वर्ष देखने को मिला है। शालेय खेल प्रतियोगिता में रायपुर संभाग से सब जूनियर वर्ग में तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, जिनमें
सागर धीवर (कक्षा 8वीं) ,चंदन वर्मा (कक्षा 8वीं) ,कुणाल देवांगन (कक्षा 7वीं) शामिल हैं।
वहीं जूनियर वर्ग में भी चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें किसन साहू ,पिता सोमित साहू ,कृष्णा साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू ,समीर देवांगन पिता कुपेश्वर देवांगन , तथा
नितिन देवांगन पिता रामकुमार देवांगन , शामिल हैं।
विद्यालय, R. S. योद्धा क्लब सरारीडीह एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.