राजनांदगांव
चिचोला पुलिस के द्वारा चोरी करने वाले 01 आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार
मध्य रात्रि में किराना दुकान का ताला तोडकर गल्ले में रखे 14400 रू की चोरी किया था
गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया जेल
प्रार्थी राजेश साहू पिता श्री पैंतराम साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम झण्डातलाब पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) ने पुलिस चौकी चिचोला उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.03.2026 के मध्यरात्रि में उसके किराना दुकान का ताला तोडकर गल्ले में रखे पैसे करीब 14400 रू को चोरी कर लिया प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा , अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर चौकी प्रभारी चिचोला श्री योगेश पटेल हमराह स्टाप के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था पता तलाश के दौरान ग्राम झण्डतलाव के ही संदेही राकेश यादव पिता स्व. भानुराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झण्डतलाव पुलिस चौकी चिचोला को कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी के रकम 14400 रूपये अपने पैंट के जेब से निकालकर पेश करने पर विधिवत् समक्ष गवाहों के बरामद किया गया। आरोपी राकेश यादव पिता स्व. भानुराम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झण्डतलाव पुलिस चौकी चिचोला विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक योगेश पटेल , सउनि मो0 शरीफुददीन शेख , सउनि बिरेन्द्र नाविक , प्र0आर0 770 हरणलाल जगनीत ,आरक्षक 1687 विष्णु राम साहू ,आरक्षक 1843 कमलेश बंजारे का कार्य सहरानीय रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.