शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल जेल के महिला सेल में संगीत, कविता एवं मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम संपन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- महिला दिवस के अवसर शुभम शिक्षण एवं कला संस्थान द्वारा केंद्रीय जेल में महिला दिवस के अवसर पर उड़ान कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में अध्यक्ष महुआ मजूमदार, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, रंजन बैनर्जी,
रुनाली चक्रवर्ती, सोम अधिकारी, अन्नपूर्णा शर्मा, श्रेया हलदार, कविता हलदार, खोखन कुंडू ,शीला सरदार,सीमा बोस ने संगीत का बेहतरीन माहौल बनाया ।
महिला प्रभारी प्रकोष्ठ गरिमा पांडे जी का देश भक्ति गायन और कविता, नाटक के माध्यम से महिला बंदियों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई,
कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं मनोरंजक रहा । गीतों कि प्रस्तुति पर महिला बंदियों ने जोरदार तालियां बजाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला बंदियों को शपथ दिलाई गई की अब वह जीवन में कभी ऐसा कार्य नहीं करेंगे
जिससे कि उन्हें वापस जेल आना पड़े
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया और आभार व्यक्त महुआ मजूमदार ने किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.