125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरिया, 19 मार्च। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 किलो 7 ग्राम गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो कारें और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 33 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लेकर एक आर्टिगा कार में तस्करी की जा रही है, जबकि एक स्विफ्ट डिजायर कार पायलटिंग कर रही है। सूचना के आधार पर भुलुमुड़ा–सरिया मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया।
तलाशी के दौरान आर्टिगा कार से 120 पैकेट में कुल 125 किलो 7 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा खरीदकर शहडोल (मध्यप्रदेश) ले जाकर बिक्री करने वाले थे।
गिरफ्तार आरोपी: पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल (34), हिमांशु अग्रवाल (24), देवेंद्र खांडे (23), ऋषि सिंह (22) एवं विनय कुमार मर्श्राम (23), सभी निवासी जिला अनुपपुर एवं शहडोल (मध्यप्रदेश)।
जप्त सामग्री: गांजा (कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये), एक आर्टिगा कार, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 4 मोबाइल फोन।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना सरिया पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.