Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 19, 2026

घर में चोरी की नीयत से घुसे चोर पर थाना सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई — भोपाल से आरोपी गिरफ्तार, ₹2.80 लाख की KTM बाइक बरामद


दिनांक – 17 फरवरी 2026

जिला – विदिशा मध्यप्रदेश 


घर में चोरी की नीयत से घुसे चोर पर थाना सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई — भोपाल से आरोपी गिरफ्तार, ₹2.80 लाख की KTM बाइक बरामद



थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बाइक चोरी के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल (MP04YJ3398, KTM 250 CC), अनुमानित कीमत ₹2,80,000/- बरामद की गई है।

उक्त प्रकरण में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 184/26 पंजीबद्ध कर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में संपन्न हुई।


आरोपी का विवरण:

सचिन पारधी पिता खई सिंह पारधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भोपाल


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:

आरोपी सचिन पारधी का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पाया गया है। उसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्व से ही कुल 26 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है।


जप्त मशरूका:

01 चोरी की मोटरसाइकिल

कुल अनुमानित कीमत – ₹2,80,000/-


महत्वपूर्ण भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री आर.के. मिश्र, उपनिरीक्षक एल.एन. गिरी, सहायक उपनिरीक्षक घुमन सिंह, राधेलाल बरकड़े, आरक्षक मोहित गोस्वामी, दिनेश रघुवंशी, वीरेंद्र धाकड़, संजय सिंह, सोनू अहिरवार, अमर जाटव, नीरज हजारी एवं चालक अभिषेक सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad