ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन पश्चिम रेलवे-पश्चिम जोन का जोनल चुनाव 14 अप्रैल को
दाहोद गुजरात : ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन पश्चिम रेलवे-पश्चिम जोन का जोनल चुनाव रेल प्रशासन के मार्गदर्शन में दिनांक 14.04.2026 (मंगलवार) को ओबीसी जोनल ऑफिस ग्रांट रोड स्टेशन प्लेट फार्म नं. 4 ग्रांट रोड, मुंबई में 11.00 बजे से रखा गया है।
इस जोनल चुनाव में जोनल के पदाधिकारी और मंडल की कमेटियों में शामिल पदाधिकारी तथा कारखाना शाखा अध्यक्ष और सचिव भाग ले सकते हैं। रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 24.03.2026 को जोनल चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें चुनाव नामांकन फार्म 02.04.2026 को जारी किया जाएगा और चुनाव फार्म 02.04.2026 से 09.04.2026 तक चुनाव अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है। इस जोनल चुनाव में श्री प्रशांत कुमार सूर्यवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (AIOBCREF/IR/NDLS) और श्री पुरुषोत्तम यादव, राष्ट्रीय महासचिव (AIOBCREF/IR/NDLS) उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही रेल प्रशासन की तरफ से एक चुनाव निरीक्षक की निगरानी में चुनाव सम्पन्न होगा। सभी जोनल, मंडल और कारखाना शाखा के योग्य पदाधिकारियों से अनुरोध है कि इस जोनल चुनाव में भाग लेने का कष्ट करें। *दाहोद गुजरात से पुनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.