लाहोटी मित्र मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, विशाल भंडारा के साथ भजनों का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी
रायपुर - लाहोटी मित्र मंडल द्वारा 2 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा ।
यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने लाहोटी निवास पुरानी बस्ती में प्रातः 11:00 से प्रारंभ होगा,
श्री हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद (भंडारा) वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा,
मित्र मंडल के सदस्यों में इस भक्तिमय आयोजन को लेकर अत्यंत उत्साह है, भक्तों को प्रसाद वितरण के समय हनुमान जी की जय जयकार होगी, एवं भगवान के
भजन का भी आयोजन रहेगा प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भजन एवं भंडारे में भक्त जनों को आमंत्रित किया गया है ।
संस्था के संस्थापक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने बताया मित्र मंडली द्वारा यह आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.