ढोल-नगाड़ों के बीच लौटी SI अर्चना, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चंदेरी (दामाखेड़ा) आज गर्व और प्रेरणा का केंद्र बन गया, जब गांव की बेटी अर्चना साहू उप निरीक्षक (SI) बनकर अपने गृह ग्राम पहुंचीं। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है।
अर्चना साहू के गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की वर्षा और उत्साह से भरे ग्रामीणों ने इस पल को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे गांव में निकली सम्मान यात्रा ने यह संदेश दिया कि अब समाज बेटियों की सफलता का खुले दिल से स्वागत कर रहा है और उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास, उनके संघर्ष और उनके सपनों की जीत का उत्सव था। अर्चना साहू की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस गरिमामय अवसर पर भाटापारा विधायक इंद्र साव, साहू संघ जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला संगठन सचिव अनुपमा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष शेषनारायण साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नगर उपाध्यक्ष कल्याणी साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू, जनपद सदस्य गोलू साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेश साहू, सिमगा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, सिमगा तहसील उपाध्यक्ष भुवन साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, ग्राम अध्यक्ष दुर्गा साहू, भेखराम साहू,एवं जीतनारायण साव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अर्चना साहू, पूर्व जनपद सदस्य संतोष धरमिन साहू की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, विशेष रूप से बेटियों के लिए एक नई दिशा और नई सोच का प्रतीक है।
“बेटियां अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज उनके साथ खड़ा है।”
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.