श्री गणगौर गोठ का आयोजन संपन्न हुआ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा श्री गणगौर गोठ, भोजन प्रसादी का आयोजन श्री खाटू श्याम मंदिर,
समता कालोनी में किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।
गणगौर का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए पति का अनुराग उत्पन्न कराने वाला और कुंवारी कन्याओं को उत्तम पति देने वाला है,
इस व्रत को करने से सुहागिनों का सुहाग अखंड रहता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने पार्वती जी को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री समाज को सौभाग्य का वरदान दिया था।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप से मनाया जाता है।
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार रायपुर























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.