सिमगा से उठी संगठन मजबूती की आवाज, मीडिया एसोसिएशन की बैठक में दिखा उत्साह और एकजुटता का रंग
बलौदाबाजार जिला के सिमगा रेस्ट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की बैठक इस बार सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि यह संगठनात्मक ऊर्जा, एकजुटता और भविष्य की स्पष्ट दिशा का प्रतीक बनकर सामने आई। कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।
बैठक की अगुवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने साफ कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी सक्रियता और जमीनी जुड़ाव में है। उन्होंने पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण सनेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश सिंह राजपूत, संभाग उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, जिलाध्यक्ष धनीराम निराला एवं अशोक मनहर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का एक विशेष आकर्षण रहा—सम्मान समारोह। सभी अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में साल, श्रीफल, फूलमाला और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे सभागार में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
संगठन विस्तार को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ। निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में हर स्तर पर नई इकाइयों का गठन कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि पत्रकारों की आवाज और मजबूती से उठ सके।
कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह ने नई ऊर्जा भर दी। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने धनीराम निराला, रवि गुप्ता और थानेश्वर साहू को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम किया जाएगा। यह बैठक न केवल विचार-विमर्श का मंच बनी, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत भी दे गई।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.