बिलाईगढ़ में 16 मार्च को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन
बिलाईगढ़।
नगर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बिलाईगढ़ में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रायल एंड फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य कवि सम्मेलन 16 मार्च को रात्रि 8 बजे नगर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट में संपन्न होगा।
आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप देवांगन एवं दुर्गा सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्रियां अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन में लखनऊ से ओज के कवि योगेश सिंह चौहान, बिलाईगढ़ के हास्य कवि एवं मंच संचालक बंशीधर मिश्रा, कटनी से कवयित्री प्रियंका मिश्रा, कैथा से हास्य कवि शशिभूषण स्नेही, दुर्ग से हास्य कवि मयंक शर्मा, भटगांव से दाता दीवाना तथा पवनी की कवयित्री अंजू लता ‘अंजू’ काव्य पाठ कर श्रोताओं को हास्य और ओज से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम की विशेषता यह भी रहेगी कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से पूर्व स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रेशम देवांगन, विनोद डडसेना, लोकनाथ मधुर, रंजीत देवांगन एवं भूषण श्रीवास अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति ने सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कवियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.