अवैध अफीम खेती मामले का चौथा आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - ग्राम समोदा–झेनझरी के मध्य खेत में अवैध अफीम की खेती के मामले में बीज उपलब्ध कराये जाने की भूमिका निभाने वाले चौथे आरोपी को एसीसीयू टीम के संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत चौकी जेवरा–सिरसा के अंतर्गत ग्राम समोदा , झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। निरीक्षण के दौरान खेत में मक्का/भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाये पाये गये। संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर लगभग पांच एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया गया , जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 08 करोड़ आंकी गई। मामले में एनडईपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। विवेचना के दौरान पूर्व में विकास बिश्नोई निवासी मतोड़ा जिला जोधपुर (राजस्थान) , विनायक ताम्रकार निवासी तेमरापारा दुर्ग एवं मनीष उर्फ गोलू ठाकुर निवासी समोदा को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी छोटू राम द्वारा अवैध अफीम की खेती के लिये बीज उपलब्ध कराये गये थे। फरार आरोपी की पतासाजी के दौरान एसीसीयू दुर्ग , थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी छोटू राम को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्यवाही में एससीसीयू दुर्ग , थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी -
छोटू राम उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम - सांगसी नगर धड़िया , थाना - चामू , जिला - जोधपुर (राजस्थान)।
जप्त सामाग्री -
नगद 2220 रूपये , एक स्मार्टफोन मोबाइल।
अन्य आरोपियों से पूर्व में जप्त – 02 ट्रैक्टर , 02 जेसीबी , 02 मोटरसाइकिल , 01 हार्वेस्टर एवं खेती में प्रयुक्त अन्य उपकरण (कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये)
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन , परिवहन एवं व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.