ब्रेकिंग कुन्देली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
कुन्देली मे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैम्प जन कल्याणकारी शिविर आयोजन किया
शांति, शिक्षा और विकास की ओर एक सशक्त कदम सीआरपीएफ 230 बटालियन द्वारा दंतेवाड़ा में सफल 'सिविक
एक्शन कार्यक्रम'
दंतेवाड़ा जिले में सर्व शांति, सर्व शिक्षा और सर्व विकास के दृढ़ संकल्प के साथ, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 230वीं वाहिनी
द्वारा 30 मार्च 2026 को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुन्देली मार्ग, जिला दंतेवाड़ा में एक अत्यंत प्रभावशाली सिविक
एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जी / 230 के.रि. पु. बल कैम्प, कुन्देली मार्ग में आयोजित इस जन-
कल्याणकारी शिविर में कुन्देली, गामावाड़ा, धुरली और जामपारा सहित आसपास के अनेक गांवों के पुरुषों, महिलाओं
और बच्चों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर अनिल कुमार प्रसाद कमाण्डेन्ट 230वीं वाहिनी ने अनिल शेखावत द्वितीय कमान अधिकारी
आशुतोष सिंह सहा० कमा० और जी / 230 वाहिनी के कैम्प कमाण्डर पाटील अक्षय नाथाजी सहा० कमा० की
गरिमामयी उपस्थिति में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आगाह किया कि नक्सली अपने स्वार्थ के
लिए गरीबों और मासूम बच्चों को भ्रमित कर गलत रास्ते पर ले जाते हैं। कमाण्डेन्ट महोदय ने जनता का आह्वान किया
कि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएं, बल्कि अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाकर देश के अग्रणी विकास में भागीदार
बनें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। ग्रामीणों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को गति देते हुए दैनिक
उपयोग की सामग्री साड़ी, लुंगी और कम्बल आदि का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, नौनिहालों के उज्ज्वल
भविष्य और शारीरिक विकास के लिए उन्हें स्कूल ड्रेस एवं खेल-कूद का आवश्यक सामान क्रिकेट बैट बॉल, स्टंप,
वॉलीबॉल, नेट और फुटबॉल प्रदान किया गया।
अपने संबोधन के अंत में कमाण्डेन्ट महोदय ने अंचल वासियों को पूर्ण विश्वास दिलाया कि सीआरपीएफ सदैव उनके
साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। शांति और प्रगति के इस पुनीत कार्य में
उन्होंने स्थानीय लोगों से भी निरंतर सहयोग की अपील की अनिल कुमार प्रसाद कमाण्डेन्ट 230वीं वाहिनी
अनिल शेखावत द्वितीय कमान अधिकारी, आशुतोष सिंह सहा० कमा०, जी / 230 वाहिनी कुंदेली मार्ग के कैम्प
कमाण्डर पाटील अक्षय नाथाजी सहा० कमा०, कुन्देली और गामावाड़ा के सरपंचों तथा जी/ 230 के कार्मिकों की
उपस्थिति में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम, दंतेवाड़ा के इस प्रभावित क्षेत्र को नक्सलवाद के अंधकार से निकालकर विकास
के पथ पर ले जाने वाला एक मील का पत्थर साबित हुआ।
-
कमाण्डेन्ट- 230 बटा० के०रि०पु०बल
नेरली घाटी, दंतेवाडा (छ.ग )



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.