आईजी रामगोपाल गर्ग कल करेंगे महिला थाना का शुभारंभ
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - जिले में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये कल 31 मार्च मंगलवार को महिला थाना का शुभारंभ किया जायेगा। यह शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज , बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) द्वारा किया जायेगा। थाना का शुभारंभ करने के उपरांत पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट करेंगे तथा पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं एवं जनसुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में साइबर थाना परिसर , जांजगीर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन भी किया जायेगा। जांजगीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.