Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 28, 2026

नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार किया गया

 कबीरधाम पुलिस


नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार किया गया



कबीरधाम पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं त्वरित कार्यवाही का परिचय देते हुए नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के मामले में मात्र 24 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त की गई है। बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के दिशा-निर्देशन में थाना स. लोहारा पुलिस द्वारा सतत् प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 25.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। मामला नाबालिक बालिका से संबंधित होने के कारण गंभीरता से लेते हुए थाना स. लोहारा में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 137(2) बीएनएस एवं गुम इंसान क्रमांक 21/2026 पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई तथा संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी एवं तकनीकी सहायता से खोजबीन की गई। पुलिस टीम के सतत प्रयासों से नाबालिक बालिका को आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।


महिला अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 65(1), 64(2)(M), 332(बी) बीएनएस एवं 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण में वृद्धि की गई।


प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। बरामद नाबालिक बालिका को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, उप निरीक्षक संदीप चौबे, आरक्षक राजू सोनवानी एवं चरण पटेल का विशेष योगदान रहा।


कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा गुमशुदगी की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम में दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

CNI NEWS  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad