Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 28, 2026

समनापुर में आक्रामक हनुमान लंगूर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

 समनापुर में आक्रामक हनुमान लंगूर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई



कवर्धा से भोमरदेव मार्ग पर समनापुर के समीप एक हनुमान लंगूर द्वारा राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों पर हमला कर उन्हें घायल करने की सूचना प्राप्त होने पर, वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।




उनके निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री अभिनव केसरवानी के मार्गदर्शन में कवर्धा परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान डॉ. जडिया, पशु चिकित्सक एवं उनकी टीम के सहयोग से हनुमान लंगूर को ट्रेंकुलाइज कर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू उपरांत उसे सुरक्षित रूप से बोड़ला स्थित पिंजरे में निगरानी हेतु रखा गया है।

पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार हनुमान लंगूर की स्थिति का आगामी 2 दिनों तक निरंतर अवलोकन किया जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य पाए जाने पर उसे सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें तथा ऐसी स्थिति में स्वयं हस्तक्षेप करने से बचें।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad