सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भटगांव सारंगढ़ बिलाईगढ।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 06 लीटर 300 मिलीलीटर शराब एवं एक साइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर परिवहन कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भटली चौक सरिया के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति साइकिल में दो थैलों में शराब लेकर जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुदामा प्रधान (46 वर्ष), निवासी सांकरा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा (कीमत लगभग 2800 रुपये) एवं साइकिल जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 65/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
CNI NEWS सारंगढ़ बिलाईगढ से अखिलेश नागेश्वर की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.