छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का वार्षिक अधिवेशन आमसभा संपन्न
खैरागढ़ छुईखदान । ग्राम पंचायत मुरई के अंतर्गत ग्राम मुरई आश्रित ग्राम पुरेना एवं ढोड़िया शामिल हैं जिसके अंतर्गत संगम ग्राम संगठन
ग्राम पंचायत मुरई जनपद पंचायत छुई खदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में दिनांक 29/03/2026 को एक दिवसीय आम सभा रखा गया था
जिसमें ग्राम पंचायत मुरई से महिला बहनों की निम्न स्वयं सहायता समूह शामिल हुए जिसमें मुरई से 14 समूह,पुरेना से 07 समूह और ढोड़िया से 07 समूह की बहने शामिल हुई
इस कार्यक्रम की अध्यक्ष धनेश्वरी ने पूरे संगठन की परिचय को विस्तार से बताया ,सचिव एवं सक्रिय महिला गणेशिया ने समूह में जुड़ने के पहले कैसी थी और समूह में जुड़ने के बाद क्या _क्या लाभ हुआ उन्हें विस्तार से बताया आर्थिक सामाजिक पारिवारिक सपोर्ट किस तरह से मिलता है और उसके बाद शासन से क्या _क्या लाभ लिया जा सकता है आपस में अपनी बहनों के साथ किस तरह लेनदेन किया जाता है शासन प्रशासन और अन्य वित्तीय लेनदेन किस तरह किया जाता है विस्तार से बताया और नए बहनों को जुड़ने हेतु निवेदन किया मात्र एक रुपया ब्याज दर में किस तरह लेनदेन किया जाता है भविष्य में मात्र 75 पैसे किए जाने की योजना है,कोषाध्यक्ष लोकेश्वरी ने आय व्यय को बताया ,लेखापाल गंगा धुर्वे ने कुल परिवार संख्या 312, समूह से जुड़े परिवार 160,समूह से छुटे परिवार 150,कुल समूह संख्या 27,ग्राम समूह संगठन में जुड़े समूह संख्या 27,आर एफ प्राप्त 13,mcp प्राप्त 22 ,आजीविका से जुड़े परिवार 160 शामिल है।पशु सखी सीता ,गमलेश्वरी ने पशु विभाग संबंधित जानकारी को बताया,कृषि सखी रानी,सरिता ने अपने विभाग की जानकारी दी ,पोषण सखी सुरजा ने अपने घर परिवार की देख रेख खान पान मिलने वाली सुविधाओं को विशेष योगदान देते हुए अपनी अपनी कार्यक्रमों और योजनाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंच बिसेसर जंघेल, बिंदु धुर्वे, भुनेश्वरी ने दीप प्रज्ववलन के साथ किया, खेलकूद भी आयोजन किया जिसमें जलेबी दौड़ आरती प्रथम,सविता द्वितीय,कुर्सी में मिनकिन प्रथम,मंजू द्वितीय ,मटका में नीता रजक प्रथम,लता द्वितीय,रस्सी में पुरेना प्रथम ,द्वितीय मुरई विजेता रही,आज के कार्यक्रम का संचालन राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवं नशा मुक्ति अभियान प्रचारक प्रधान पाठक पुरेना तुलेश्वर कुमार सेन ने किया और नारी जागरण ,बाल संस्कार शाला,किशोर संस्कार शाला की जानकारी युवा शिविर के बारे में विस्तार से बताया और अंतिम में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार,समाज कल्याण विभाग और डाइट खैरागढ़ की ओर से नशा मुक्ति का संकल्प कराया। समापन समारोह के अतिथि सरपंच प्रतिनिधि रमेश खरे रहे सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.