Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 29, 2026

एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

 एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आज एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों की बारीकियों से अवगत कराना तथा दोष सिद्धि दर बढ़ाने हेतु आवश्यक सावधानियों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यशाला में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर एवं रायपुर ग्रामीण जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी तथा विवेचक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यायपालिका एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा , माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा , माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सिंह उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले , पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन)  संदीप पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की तथा इसे एक खतरनाक सामाजिक प्रवृत्ति बताया। उन्होंने विवेचक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि एनडीपीएस प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं सुदृढ़ साक्ष्य संकलन के माध्यम से दोष सिद्धि दर बढ़ाई जा सकती है , जिससे नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।‌ माननीय  जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा ने अपने उद्दबोधन में थानों को “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र” की संज्ञा देते हुये कहा कि अपराध पंजीबद्ध होना ही उसके उपचार की शुरुआत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष एवं संवेदनशील भूमिका पर जोर दिया तथा समाज में न्याय सुनिश्चित करने हेतु बिना किसी भेदभाव के कार्य करने की आवश्यकता बताई। उद्घाटन  सत्र के पश्चात कार्यशाला में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। प्रथम सत्र में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रक्रियात्मक पहलुओं का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विवेचना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये उनके सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इसके उपरांत माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा द्वारा एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित विभिन्न न्यायिक दृष्टांतों एवं प्रकरणों के उदाहरण प्रस्तुत किये गये। उन्होंने बताया कि किन सावधानियों का पालन कर विवेचना को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है तथा दोष सिद्धि की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया , जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया। इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विवेचना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में रायपुर पुलिस के 125 विवेचकों /पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया एवं विवेचना में हो रही प्रक्रियात्मक त्रुटियों से अवगत हुये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad