उपमुख्यमंत्री भवन में जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
उपमुख्यमंत्री भवन में जिला साहू संघ बलौदाबाजार के जिला एवं तहसील परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा समाज के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को समाज की वर्तमान गतिविधियों, सामाजिक एकता और संगठनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही समाज के लोगों द्वारा शिक्षा, सामाजिक सहयोग और जनहित से जुड़े कार्यों में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। पदाधिकारियों ने समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए शासन से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने समाज के पदाधिकारियों से आत्मीय चर्चा करते हुए समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और जागरूकता से ही सामाजिक विकास संभव है तथा शासन समाज के सकारात्मक कार्यों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू,सिमगा तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, बलौदाबाजार तहसील अध्यक्ष पारसमणि साहू, सिमगा तहसील उपाध्यक्ष भुवन साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मानधाता साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम साहू, सिमगा नगर अध्यक्ष कमलेश साहू, लक्ष्मण परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, बलौदाबाजार परिक्षेत्र अध्यक्ष बलदाऊ साहू, रिसदा परिक्षेत्र अध्यक्ष डेरहाराम साहू, नेतराम साहू, बिसाहू साहू, दामाखेड़ा पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, वासु साहू, हरीश साहू, सिमगा तहसील मीडिया प्रभारी ओंकार साहू, अर्जुनी परिक्षेत्र उपाध्यक्ष टीकाराम साहू तथा रोहासी पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष सीताराम साहू अहिल्दा परिक्षेत्र अध्यक्ष गणेश राम साहू , बलौदाबाजार तहसील सहलाकर मोहन साहू,सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.