दुलदुला पंचायत बनी मिसाल, जनप्रतिनिधियों ने मिलकर शुरू किया जल संरक्षण अभियान
जल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलदुला में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए श्रमदान किया। इस दौरान सरपंच कामिनी जीवन साहू, सचिव अवधराम साहू, रोजगार सहायक भगमती तथा पंच अमृता बंजारे और शीतल बंजारे ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए वर्षा जल संचयन संरचना तैयार करने में योगदान दिया।
ग्राम पंचायत में आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और गिरते भू-जल स्तर को सुधारना है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान में हिस्सा लिया। इस पहल से न केवल गांव में जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पंचायत स्तर पर इस तरह के प्रयास अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बन रहे हैं।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.