मुख्यमंत्री ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ीयों को सम्मानित किया -क्रिकेट किट प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। सी
एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी छ.ग.प्रदेश-मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर स्थित मल्टीपरपज स्टेडियम में ग्राम इचकेला की छत्तीसगढ़ बालिका क्रिकेट टीम की खिलाड़ीयों से मुलाकात कर उन्हें क्रिकेट किट प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों श्री संतोष शंकर सोनी और श्रीमती पंडरी बाई के समर्पण और मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही ऐसी प्रतिभाओं को हर संभव प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सके।"


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.