छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर के सामने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया, नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क किनारे धंधा करने वाले रेहड़ी,
ठेले में सामान बेचने वाले गरीब लोगों के खिलाफ खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया । प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ मे ठेला,पसरे में व्यवसाय करने वाले गरीब लोग शामिल हुए । छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के लोगों ने कहा कि जब तक गरीब फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों का कोई स्थाई समाधान नहीं होता हैं, निगम को यह कार्यवाही करने का अधिकार नहीं है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.