छत्तीसगढ़।
परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब के पावन सानिध्य में दो दिवसीय सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह
दिनांक - 10 एवं 11 मार्च 2026
ग्राम – सिंघोली, जिला – राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
प्रथम दिवस: सद्गुरु कबीर कुटी में निशान पूजा, दर्शन-बन्दगी एवं आशीर्वचन
भव्य शोभायात्रा के पश्चात परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब ग्राम सिंघोली स्थित सद्गुरु कबीर कुटी पहुँचे, जहाँ विधिवत निशान पूजा सम्पन्न की गई।
इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।
निशान पूजा के पश्चात साहब ने उपस्थित भक्तों को दर्शन-बन्दगी प्रदान की तथा अपने पावन आशीर्वचनों से सभी को कृतार्थ किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.