Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 12, 2026

पेंशनर्स हितों के कार्यों के लिए बस्तर से आर.एन. ताटी और सरगुजा - जशपुर क्षेत्र से द्रौपदी यादव सम्मानित संगठन की उपलब्धियों पर व्यक्त की गई खुशी

 पेंशनर्स हितों के कार्यों के लिए बस्तर से आर.एन. ताटी और सरगुजा - जशपुर क्षेत्र से द्रौपदी यादव सम्मानित



 संगठन की उपलब्धियों पर व्यक्त की गई खुशी

CNI news -Purushotam  Joshi 

रायपुर-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला रायपुर द्वारा मेरिन ड्राइव तेलीबांधा स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री आर. एन. ताटी का भव्य अभिनंदन किया गया। उन्हें अयोध्या में आयोजित

 राष्ट्रीय अधिवेशन में पुनः राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने तथा बस्तर संभाग में पेंशनर्स हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर शाल, श्रीफल, पुष्पहार एवं गुलाब का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, बस्तर बनाए जाने पर भी संगठन की ओर से बधाई दी गई।


इस अवसर पर बैठक में उपस्थित श्रीमती द्रौपदी यादव को भी अयोध्या राष्ट्रीय अधिवेशन में पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) नियुक्त किए जाने पर अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रांतीय इकाई की यह बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम बुधवार 11 मार्च 2026 को प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर संभागीय अध्यक्ष श्री आर. एन. ताटी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक में बस्तर क्षेत्र में संगठन की उपलब्धियों और पेंशनर्स के हित में किए गए कार्यों की सराहना की गई। साथ ही श्री ताटी को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर भी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।

सम्मान समारोह के दौरान श्री ताटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष श्री वीरेंद्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती द्रौपदी यादव, प्रांतीय महामंत्री अनिल गोलहानी, संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, दैनिक वेतनभोगी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक, जिलाध्यक्ष आर.जी. बोहरे सहित प्रांतीय पदाधिकारी लोचन पांडे, आर.के. टंडन, ओ.डी. शर्मा, हरेन्द्र चंद्राकर, नरसिंग राम , आर.के. दीक्षित, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,नंदकुमार कनौजे टी एल चंद्राकर, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,बी डी मानिकपुरी तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अंत में होली मिलन कार्यक्रम के तहत एक दूसरे को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad