किरवाई में प्राकृतिक खेती पर कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिमगा:- नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) योजना के अंतर्गत कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दिनांक 06 मार्च 2026 को विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत किरवाई में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विज्ञान अधिकारी द्वारा ग्राम के किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान किसानों को जीवामृत, सूक्ष्म (जीवाणुओं का महासागर) बनाने की विधि तथा बीजामृत (बीज शोधन) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया और प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को कृषि कार्य में उपयोग के लिए PVC ड्रम का वितरण भी किया गया, जिससे वे जीवामृत और अन्य जैविक घोल तैयार कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री सुरेश कुमार साहू, ग्राम सेवक श्री धरम सिंह जाटव तथा कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत किरवाई के अनेक किसान उपस्थित रहे और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए उत्साह ।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.