भाजयुमो देवरी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, शुभम देवांगन व कृष्णकांत साहू बने महामंत्री
देवरी बालोद छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू एवं मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा देवरी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
मंडल अध्यक्ष फणेश्वर साहू के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में शुभम देवांगन एवं कृष्णकांत साहू को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में राहुल जैन, रवि साहू, लता देवांगन एवं डुलेश्वर साहू को दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष हितेश साहू बनाए गए हैं।
इसी प्रकार मंत्री के रूप में अश्वनी साहू, गरिमा साहू, अजय देवांगन एवं कमता प्रसाद निर्मलकर को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय प्रभारी अभिषेक देवांगन एवं सह कार्यालय प्रभारी उमेश साहू बनाए गए हैं।
मीडिया प्रभारी के रूप में संजू निर्मलकर एवं सह मीडिया प्रभारी के रूप में टीकम साहू को दायित्व सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी द्रोणाचार्य पिश्दा को बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भीष्म पटेल, अंगदराम साहू, राज निर्मलकर, देवनारायण साहू, किशन साहू, नरेंद्र कुमार साहू, देवेंद्र साहू, संजय साहू, टोमेश सिन्हा, निलेश सहरे, यशवंत सिन्हा, दुष्यंत साहू, दिनेश्वर साहू, शोभित साहू, लाल साहू, कमलेश देवांगन, राकेश साहू, दीपेंद्र पटेल, ललित साहू, भूपेंद्र निर्मलकर, खिलेश्वर साहू, निमेश्वर हिरवानी एवं चेतन सिंह को शामिल किया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.