श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में राधा -कृष्ण संग भक्तों ने खेली फूलों की होली ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -डी.डी.नगर सेक्टर -2 स्थित नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में होली पर्व के अवसर पर श्रृद्धा ,उल्लास और भक्ति से ओतप्रोत फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया,
समधुर भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए भक्तों ने राधा-कृष्ण संग फूलों और रंग -गुलाल से होली खेली ,
मंदिर परिसर रंगोत्सव के उल्लास से सराबोर हो गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए भगवान के श्रीचरणों में फूल अर्पित किए ।
पूरे परिसर में राधे -राधे और हरे कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन की विशेष आकर्षण रहीं -राधा जी का मनोहारी श्रृंगार श्रीमती राखी शर्मा द्वारा तथा कृष्ण जी का सजीव रूप श्रीमती राधा शर्मा द्वारा धारण किया जाना ,
उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया। समूचा आयोजन प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक आनंद का संदेश देता हुआ श्रृद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहा । कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती संपन्न हुई, और सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.