छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की बैठक सम्पन्न
तिल्दा नेवरा = छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के पेंशनधारी साथियों की प्रत्येक माह के अंतिम दिवस को मासिक बैठक होती है । उसी तारतम्य में कर्मचारी भवन तिल्दा में बैठक सम्पन्न हुई। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस बैठक
में शासन से जनवरी माह से लंबित महंगाई भत्ता को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने सेवानिवृत्त साथी बलराम वर्मा प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल भिंभौरी,एवं रेल्वे से सेवानिवृत्त साथी शंकर मंडल का गुलाल और श्रीफल से सम्मानित किया।इस अवसर पर बलराम वर्मा जी ने संगठन को दो हजार रूपये का अंशदान प्रदान किया वहीं एस.के.भारद्वाज ने अपनी स्वर्गवासी पत्नी स्वाति भारद्वाज की स्मृति में दो हजार पांच सौ का दान संघ को प्रदान किया। 87 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उधवराम वर्मा का जन्मदिन समारोह सभी साथियों ने उत्साहपूर्वक मनाया।इस अवसर पर सचिव सेवादास वैष्णव,डाक्टर आर. के. वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा,फेकूराम वर्मा,एस. के. पांडेय, शंकर मंडल,रामावतार पांडेय ने इस कार्यक्रम के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष की आसंदी से बोलते हुए रामावतार पांडेय ने सभी साथियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग और प्राणायाम करने की सलाह दी।इस अवसर पर संरक्षक जवाहर लाल सिरमौर, कोषाध्यक्ष लेवनप्रसाद वर्मा, सर्व मोतीलाल वर्मा, हरखराम वर्मा, एस. एन. गुप्ता, तुलसीराम वर्मा,पी. एल. साहू, बलीराम यादव,रामशरण वर्मा, लेखराम कुंभकार,सरजूप्रसाद धिरहे,रामकिशन वर्मा, चिंताराम वर्मा,घनश्याम वर्मा,भूपेंद्र कुमार कश्यप,ईश्वर प्रसाद वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, टीकाराम वर्मा,मालिक राम साहू सहित अनेक साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साथी स्वर्गीय नरेशराम पटेल,रामेश्वर प्रसाद वर्मा,स्वर्गीया स्वाति भारद्वाज,स्वर्गीया श्रीमती पटेल और स्वर्गीय संदीप पांडेय को मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.