Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 17, 2026

बिलाईगढ़ में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन संपन्न, कवियों ने बिखेरी हंसी की फुहार

 बिलाईगढ़ में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन संपन्न, कवियों ने बिखेरी हंसी की फुहार






बिलाईगढ़।

 मां समलाई की पावन धरा बिलाईगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इंदिरा मार्केट में सोमवार 16 मार्च 2026 को आयोजित इस भव्य कवि सम्मेलन में देर रात तक हास्य और व्यंग्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।




कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। मंच संचालन बंशीधर मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने रोचक अंदाज से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। वीर रस के कवि योगेश सिंह चौहान (लखनऊ) ने ओजपूर्ण रचनाओं से देशभक्ति का जज्बा जगाया, वहीं प्रियंका मिश्रा (कटनी) ने श्रृंगार रस की कविताओं से श्रोताओं का दिल जीता। हास्य कवियों में शशिभूषण स्नेही , मयंक शर्मा, दाता ‘दिवाना’, विनोद ‘विक्रम’, रेशम लाल देवांगन एवं रंजीत देवांगन ने अपनी चुटीली रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देर रात तक कविताओं का आनंद लेते रहे। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन बिलाईगढ़ रॉयल्स ग्रुप द्वारा किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रभाकर कर्ष,प्रदीप देवांगन, दीपक टंडन, आशीष भट्ट, वीरेंद्र देवांगन, मयंक केसरवानी, उमाशंकर देवांगन, सोनू राकेश, नागेंद्र देवांगन, चेतन देवांगन,ने सभी आगंतुकों, कवियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad