रिंगनी के डोलेश ध्रुव भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर
बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रिंगनी के युवा डोलेश ध्रुव का चयन भारतीय सेना की प्रतिष्ठित डोगरा रेजीमेंट में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
डोलेश ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं में भी सेना भर्ती और देशसेवा के प्रति उत्साह बढ़ा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच मनीषमंजीत कोसले ने बधाई देते हुए कहा कि डोलेश ने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डोलेश देश की सेवा पूरी निष्ठा से करेंगे।
परिवारजनों ने बताया कि डोलेश बचपन से ही देशसेवा का सपना देखते थे। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे मां भारती की सेवा के लिए तत्पर हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।
विशेष बात यह है कि डोलेश ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया है। उनके द्वारा स्थापित जोहार फिजिकल अकादमी के माध्यम से कई युवा छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना, अग्निवीर और अन्य सुरक्षा सेवा क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उनके प्रयास ने न केवल व्यक्तिगत सफलता बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है।
डोलेश ध्रुव की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि संकल्प और मेहनत से सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.